फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and jewelery worth five lakhs stolen by putting on a mask

फर्रुखाबादः नकब लगाकर पांच लाख की नकदी व जेवर चोरी

Mon, 01 Aug 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth five lakhs stolen by putting on a mask
गांव सिकंदरपुर खास में चोरी के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। चोरों ने नकब लगाकर ट्रक मिस्त्री के घर से करीब पांच लाख की नकदी व जेवर पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। ट्रक मिस्त्री ने बेटी की शादी के लिए जेवरात व नकदी एकत्र की थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गांव सिकंदरपुर खास निवासी ट्रक मिस्त्री सत्तार खां के घर के पीछे दीवार में रविवार रात चोरों ने नकब लगा दी। सुबह पड़ोस की महिलाएं खेतों की ओर गईं, तब उन्होंने सत्तार के मकान की दीवार में नकब लगी देखी। जानकारी पर परिजन कमरे में गए तो अलमारी खुली थी। लॉकर में रखे जेवर गायब थे। कमरे में रखे दो बक्सों की चाबी चोरों को अलमारी में मिल गई।
विज्ञापन

इससे बक्से के ताले खुल गए और उसमें रखे नकदी व जेवर चोर ले गए थे। चोरों ने कपड़े व बर्तन बिखेर दिए। सूचना पर कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सत्तार ने पुलिस को बताया कि बक्से में रखे 1.30 लाख रुपये, सोने का हार, झुमकी, तीन अंगूठी, दो टीका, चार जोड़ी चांदी की पायलें आदि जेवरात चोर निकाल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी के लॉकर से टीका, पेंडल, झाले, पायलें, हथफूल आदि भी चोर ले गए। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फोरेंसिक ने नमूने एकत्र हुए। सत्तार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
15 नवंबर को है बेटी की शादी
सत्तार की बड़ी बेटी खुशनूर की 15 नवंबर को शादी है। चोरी की जानकारी होते ही सत्तार की पत्नी पायरा बेगम आंगन में ही गश खाकर गिर पड़ीं। उन्हें पड़ोस की महिलाओं ने संभाला। पायरा ने बताया तीन वर्ष से बेटी के रिश्ते के लिए परेशान थे। शादी के लिए एक-एक रुपया जोड़ कर रखा था। अब बेटी की शादी कैसे होगी।

शक की सुई करीबियों की ओर
पुलिस की शक की सुई करीबियों की ओर है। कमरे में एक ओर बेड पड़ा है। बेड और बक्सों के बीच जगह खाली पड़ी थी। चोरों ने सटीक जगह पर नकब लगाया और कमरे में घुस गए। बक्सों की चाबी भी चोरों को अलमारी में मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed