फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house

Farrukhabad News: घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी

Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house
शमसाबाद। चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने भाजपा नेता के गैराज और एक घर में भी ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुइया खेड़ा निवासी सुरजीत कुमार के मकान के ताले तोड़कर कमरे में रखे चार हजार रुपये, एक जोड़ी पायल. एक जोड़ी कान की वाली चोरी कर ली। सुरजीत अपनी सास की मौत होने पर पत्नी प्रभा के साथ ससुराल गए थे। चोरी की सूचना पर घर आकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव के ही पूर्व प्रधान व भाजपा नेता जय गंगवार के गैराज के भी ताले तोड़ दिए गए, लेकिन चोर सामान नहीं ले जा सके। गांव के ही आसाराम के मकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि थाने पर चोरी के संबंध में न तो कोई सूचना दी गई और न ही तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed