फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and goods worth lakhs stolen from two shops a few steps away from the police station

Farrukhabad News: थाने से चंद कदम दूर दो दुकानों से लाखों की नकदी व सामान चोरी

Tue, 06 Aug 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods worth lakhs stolen from two shops a few steps away from the police station
कंपिल। नगर में थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने दो दुकानों से लाखों रुपये की नकदी और अन्य सामान पार कर लिए। सुबह दुकान खोलने पर दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों की सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया। एक माह पहले कस्बे के सराफा व्यापारी के घर चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चौधरीयान निवासी रामपाल यादव की मुख्य चौराहा पर जनरल स्टोर की दुकान है। वह रविवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर दुकान से चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने छत की दीवार फांदकर छत पर लगे ताले व कुंडी तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। गोलक में बिक्री के रखे 50 हजार रुपये व 20 हजार का अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी विशाल का मिष्ठान भंडार है। रविवार बीती रात चोर दुकान की छत काटकर अंदर घुसे। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो छत कटी देख भौचक्के रह गए। दुकान में बाइक बिक्री के रखे 50 हजार रुपये और कुछ अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

थाने से चंद कदम दूरी पर दो दुकानों में हुई चोरी से साफ है कि रात्रि गश्त पूरी तरह फेल है। दुकानदारों में दहशत है। लोगों का कहना है कि कुछ दूरी पर थाना पुलिस होने के बाद भी सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। यही नहीं दोनों मामले की तहरीर देने पर भी देर शाम तक मुकदमा नहीं लिखा है। बता दें कि करीब एक माह पूर्व भी एक सराफा की दुकान पर चोरों ने नगदी व जेवरात पार कर दिए थे। पुलिस उसका अभी तक खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed