{"_id":"651082e64934568f2d0bfa74","slug":"case-registered-for-stealing-jewelery-and-cash-from-an-old-woman-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3308-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वृद्धा से जेवर व नकदी की टप्पेबाजी में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वृद्धा से जेवर व नकदी की टप्पेबाजी में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वृद्धा से जेवर व नकदी की टप्पेबाजी में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहा मोहल्ला रामनगर निवासी वृद्धा आशा सिंह 22 सितंबर को आईसीआईसीआई बैंक में आधार कार्ड में नाम बदलवाने गई थीं। बैंक में काम करवाने के बाद आशा देवी बड़े चौराहे पर घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गई। कुछ दूरी पर दो युवक और ई-रिक्शा में बैठ गए।
नेकपुर ओवर ब्रिज के पास युवकों ने आशा सिंह को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। दोनोंं युवकों ने आशा देवी के हाथ में पड़े दोनों सोने के कंगन, दो सोने की अंगूठी व तीन हजार रुपये, कैंटीन का कार्ड निकाल लिया। आशा देवी को बेहोशी की हालत में रोडवेज बस अड्डे पर सुनसान जगह पर लिटा दिया। शाम को होश में आने के बाद आशा सिंह को पूरे मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आशा सिंह की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ टप्पेबाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कई दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। अभी तक टप्पेबाजों का कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।