{"_id":"678a970c628d7d52e80523e5","slug":"case-registered-for-beating-relative-of-roadways-canteen-operator-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105124-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोडवेज कैंटीन संचालक के रिश्तेदार को पीटने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोडवेज कैंटीन संचालक के रिश्तेदार को पीटने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर निगम की अनुबंधित कैंटीन संचालक के रिश्तेदार के साथ मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार आधीरात को कैंटीन संचालक रानू शर्मा के रिश्तेदार फिरोजाबाद के गांव वामई निवासी अभिषेक उपाध्याय दुकान पर बैठे थे। उसी समय आवास विकास कालोनी निवासी अमर गुप्ता, गंगानगर कालोनी निवासी आशीष मिश्रा, सत्यम तिवारी और एक अज्ञात व्यक्ति बाइक और स्कूटी से आए। उन्होंने कैंटीन के सामने बैठी एक सवारी को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
उन्होंने आरोपियों से ऐसा न करने के लिए कहा तो वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। कैंटीन का काफी सामान भी तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर रात्रि ड्यूटी के कर्मचारियों और पुलिस को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल अभिषेक का बृहस्पतिवार रात 12 बजे डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपियों की एक बाइक बरामद की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बिना ठेका एक आरोपी चला रहा दुकान
अनुबंधित कैंटीन के पास एक दुकान का ठेका कई महीने पहले खत्म हो चुका है। उस दुकान का एक आरोपी दबंगई में संचालन कर रहा है। इस संचालन में विभागीय लोगों की भी शह है। घटना के बाद से दुकान बंद है।