{"_id":"6669f2a61a2f281b310ee614","slug":"case-registered-against-mafia-henchmen-couple-for-occupying-plot-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103150-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माफिया के गुर्गे दंपती के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माफिया के गुर्गे दंपती के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पैतृक प्लाट पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने माफिया के गुर्गे दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी पटना में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर तैनात है। पीड़ित ने कम दाम पर बेचने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।
कमालगंज के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी मयंक यादव ने एसपी के आदेश पर मऊदरवाजा थाने में मोहल्ला हाता करम खां निवासी अश्वनी दीक्षित उर्फ सोनू और उसकी पत्नी रिचा दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि हाता करम खां में पैतृक प्लाट है।
भूमाफिया डॉ. अनुपम दुबे के गुर्गे हिस्ट्रीशीटर अश्वनी दीक्षित उर्फ सोनू भूमाफिया के बाहर आने पर देख लेने की धमकी दे रहा है। 26 मई को उसने प्लाट के ताले तोड़कर अपने ताले डाल दिए। 27 मई को बजरिया चौकी में जानकारी दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
30 मई को अश्वनी व उसकी पत्नी रिचा ने दीवार तोड़कर अपना गेट लगा लिया। रिचा पटना कोर्ट में एपीओ के पद पर तैनात हैं। वह प्लाट को कम दाम में बेचने का दबाव बना रही हैं। उनके पास फर्जी दस्तावेज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।