{"_id":"66df60fcafc4ddee0709a574","slug":"case-registered-against-four-brothers-for-assault-and-threatening-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115347-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चार भाइयों पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चार भाइयों पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कंपिल। अवैध खनन की शिकायत करने पर चार भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया।
थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने गांव टिकुरियन नगला निवासी वीपी यादव, भाई अवनीश यादव, साहब सिंह यादव, शैतान सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि गांव गूजरपुर व चौकी सिवारा के बीच में 200 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी थी।
सात सितंबर को सिवारा से नगला खमानी की ओर जा रहा था। उसी दौरान चारों भाइयों ने घेर लिया। गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। एसओ विश्वनार्थ आर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)