{"_id":"616f0704c166467da651cfaf","slug":"case-filed-for-snatching-1-20-lakh-from-sp-leader-s-son-farrukhabad-news-knp659172172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के पुत्र से 1.20 लाख छीनने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के पुत्र से 1.20 लाख छीनने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। सपा नेता के पुत्र से दिन दहाड़े बाजार में मारपीट कर 1.20 लाख रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी मारी, लेकिन वह घरों में नहीं मिले।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश पांडेय का पुत्र रवि उर्फ मोहित पांडेय सोमवार को बाजार होते हुए बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। तभी मोहल्ला चौहट्टा निवासी अंकुल यादव, दिनेश यादव, संकेश यादव व एक अज्ञात युवक ने उसे घेर लिया।
मारपीट कर तमंचा कनपटी पर रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख बीस हजार रुपये लेकर भाग गए। मामले में पुलिस ने रवि की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।