फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed for demanding extortion against three including Pradhan

दुकानदार से 50 हजार की रंगदारी मांग की तोड़फोड़

Fri, 04 Nov 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case filed for demanding extortion against three including Pradhan
फर्रुखाबाद। रंगदारी मांगने का विरोध करने पर प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को लाठी-डंडों से पीट और दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

पुुलिस ने प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुकानदार ने प्रधान पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप भी लगाया।
शहर कोतवाली के गांव नारायणपुर निवासी अंकेश कटियार की बरेली-इटावा हाईवे पर गांव विजाधरपुर के पास भवन निर्माण सामग्री की दुकान है।
बुधवार शाम को वह अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा नगला रम्पुरा का प्रधान हनी यादव अपने दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा।

प्रधान ने अंकेश से रंगदारी में 50 हजार रुपये की मांग की।
विरोध करने पर तोड़पोड़ और मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के कई दुकानदार पहुंच गए तो प्रधान व उसके साथी भाग निकले।
पुलिस ने अंकेश की तहरीर पर प्रधान हनी व दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रधान की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed