फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed for cheating in running roadways colored private bus

Farrukhabad News: रोडवेज रंग की निजी बस चलाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed for cheating in running roadways colored private bus
कायमगंज। रोडवेज के रंग में निजी बस संचालन के मामले में एआरएम ने संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसडीएम संजय सिंह, सीओ सोहराब आलम, एआरटीओ सुभाष राजपूत व एआरएम आरसी यादव ने शनिवार को संयुक्त रूप से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसमें एक रोडवेज रंग में रंगी बस, तीन ट्रक पकड़े गए जो अनियमित थे। इसके अलावा बिना कामर्शियल पंजीकरण कराए सीमेंट की ढुलाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी थी।
सभी वाहनों को सीज कर उन पर दो लाख 56 हजार जुर्माना लगाया गया। रोडवेज रंग में रंगी बस में सरकारी बस की तरह उत्तर प्रदेश पर्यटक, फर्रुखाबाद से दिल्ली लिखा गया। इससे यात्री रोडवेज बस समझकर उसमें आसानी से बैठ जाते थे और उनसे निजी बस की तरह किराया देना पड़ता था। यात्रियों के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आने पर एआरएम आरसी यादव ने बस मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
कायमगंज। कोतवाली के दरोगा अनिल सिकरवार ने शनिवार शाम गांव सैथरा पुलिया के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र बाथम निवासी ग्राम फरीदपुर सैथरा बताया। उसके पास प्लास्टिक की पिपिया में 20 लीटर शराब बरामद हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed