{"_id":"65db86b654285b343e0870cd","slug":"case-filed-against-youth-shot-at-birthday-party-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108689-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जन्मदिन पार्टी में युवक के गोली लगने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जन्मदिन पार्टी में युवक के गोली लगने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कायमगंज। जन्मदिन पार्टी में गोली लगने से युवक घायल हो गया था। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घायल युवक के कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही है। मामले से जल्द पर्दा हटने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी सोनू (24) केमिस्ट की दुकान में काम करता है। शुक्रवार रात वह दोस्त संजय ठाकुर के पुत्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने मोहल्ला गंगा दरवाजा कूंचा में गया था। वहां पर मोबाइल पर बात करते समय संजय ठाकुर के गेट के पास ही किसी ने उसे गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया था। उसे दोस्तों ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद सैफई में इलाज जारी है।
घायल के पिता रिषीपाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। घायल के बयान लेने के लिए सैफई जाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक युवक के गोली उसके दोस्त से ही धोखे में लगी है। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है। जल्द ही घटना से पर्दा हटने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप ने बताया फिलहाल घटना के खुलासे के लिए जांच पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही मामला खुल जाएगा।