फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against seven in-laws including daughter-in-law

Farrukhabad News: आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में पुत्रवधू सहित सात पर मुकदमा

Fri, 23 Dec 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven in-laws including daughter-in-law
फर्रुखाबाद। पांच माह पूर्व फांसी लगाकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पिता ने कोर्ट के आदेश पर पुत्रवधू सहित सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला श्यामनगर निवासी सुदामा ने पुत्र संदीप कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने में पुत्रवधू अनुपम देवी, कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव कठिउरा निवासी ससुर जगदीश नरायन, सास संध्या, साले पुनीत व राहुल, साली शिल्पी और गांव प्रसाद पुरवा निवासी मामा ससुर विपिन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि पुत्रवधू और उनके परिवार के लोग उनके बेटे संदीप कुमार को कई तरह के ताने देते थे।
विज्ञापन

इससे वह परेशान रहा करता था। इसी से क्षुब्ध होकर 27 जुलाई की रात संदीप ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुदामा ने बताया कि उनके पुत्र ने कई बार पत्नी और ससुरालियों की ओर से परेशान करने की बातें बताई थीं। बार-बार आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed