फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against mafia henchman Bobby Jatav

Farrukhabad News: माफिया के गुर्गे बॉबी जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Sep 2024 04:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Case filed against mafia henchman Bobby Jatav
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के गुर्गे बॉबी जाटव के खिलाफ बेवा के मकान पर कब्जा करने का प्रयास व धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने एसपी के आदेश पर दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने दो भाइयों की हत्या में बॉबी के शामिल होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी नरगिस ने माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के गुर्गे बॉबी जाटव के खिलाफ एसपी आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह बेवा महिला है। बॉबी जाटव उसके मकान में कब्जा करने का प्रयास कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने अनुपम दुबे के साथ मिलकर कई हत्याएं की हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीखाना निवासी रज्जन शर्मा व उसके भाई विनय शर्मा की वर्ष 2010 में हत्या की गई थी। इसमें अनुपम के साथ बॉबी जाटव भी शामिल था। उस दौरान पति नईम खां ने पुलिस को दोहरे हत्याकांड में बॉबी के शामिल होने के संबंध में पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बॉबी लगातार धमकी दे रहा है। इसके कारण उसकी जान को खतरा है। इंस्पेक्टर आमोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed