{"_id":"65c9155666e345ba440db084","slug":"case-filed-against-girl-for-obstructing-attachment-process-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108217-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कुर्की की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कुर्की की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। माफिया के मकान की कुर्की की कार्रवाई के दौरान कुंडी लगाकर पुलिस व प्रशासन को परेशान करने के मामले में युवती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उसका चालान कर दिया।
कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन का मकान कुर्क करने के लिए शनिवार को तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया सहित बड़ी संख्या में फोर्स गांव में पहुंचा। पुलिस ने मकान कुर्क करने के लिए दरवाजा खटखटया, लेकिन एक घंटे तक दरवाजा नहीं खोला गया। ऐसे में पुलिस ने सीढ़ी लगाकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद दरवाजा खुल गया। पुलिस व प्रशासन ने मकान को कुर्क कर ताले डलवा दिया।
पुलिस को एक घंटे तक परेशान कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने गांव सहसापुर निवासी ज्योति सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रात में ही ज्योति को पकड़कर महिला थाने में बैठा दिया। रविवार को ज्योति का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।