फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against five including Army Subedar in assault with clerk

Farrukhabad News: लिपिक के साथ मारपीट में सेना के सूबेदार समेत पांच पर मुकदमा

Fri, 26 Jul 2024 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five including Army Subedar in assault with clerk
फर्रुखाबाद। स्टेशन हेड क्वार्टर में तैनात लिपिक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने सूबेदार सहित पांच लोगों के खिलाफ जवाबी मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले सूबेदार ने लिपिक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छावनी क्षेत्र निवासी लिपिक विकास सिंह ने राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के सूबेदार पृथ्वीपाल सिंह, हवलदार राजकुमार व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जवाबी मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि 21 जुलाई को वह बहन के घर से अपने सरकारी आवास पर आए। वह फोन पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी समय सूबेदार पृथ्वीपाल ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर सूबेदार, हवलदार व तीन अज्ञात लोग लिपिक के घर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। लिपिक ने उनका मोबाइल से वीडियो बनाया। इस पर सूबेदार ने मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंक दिया। मारपीट कर लिपिक को घायल कर दिया। इस दौरान उसकी सोने की चेन व लॉकेट टूटकर कहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों के ललकारने पर सूबेदार समेत सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मालूम हो कि दो दिन पहले सूबेदार पृथ्वीपाल सिंह ने लिपिक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed