फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against five for making a video of gang-raping a minor

Farrukhabad News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने में पांच पर मुकदमा

Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five for making a video of gang-raping a minor
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। घर पर अकेली नाबालिग को गाड़ी से सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के भाई ने पांच युवकों पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पसईनगला निवासी अनुज, शोभित, गगन, अभिषेक व अनुराग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि रविवार रात वह व उसका परिवार खेत में खड़ी फसल में पानी लगाने गया था। घर पर उसकी बहन (15) अकेली थी। रात करीब 11 बजे अनुज, शोभित व गगन मौका पाकर बहन को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर कहीं बाहर ले गए। देर रात वह परिवार के साथ घर पहुंचा तो बहन को गायब देख पुलिस को सूचना दी। खोजबीन करने पर पता चला कि आरोपी बहन को ले गए। इस पर आरोपियों के घर जाकर दबाव बनाया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे आरोपी गांव के बाहर बहन को छोड़ गए। बहन काफी डरी हुई थी। पीड़िता ने उसे बताया कि कार में अभिषेक व अनुराग पहले से ही मौजूद थे। आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए और पांचों ने जबरन बारी-बारी दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाकर धमकी दी कि घटना के संबंध में किसी को बताया तो वायरल कर देंगे। कमालगंज प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed