फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against eight including former SP District President

Farrukhabad News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत आठ पर मुकदमा

Tue, 09 Apr 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight including former SP District President
फर्रुखाबाद। सपा कार्यालय में जिला महासचिव इलियास मंसूरी से मारपीट और छत से फेंकने के प्रयास के मामले में सोमवार को कादरीगेट थाने में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला महासचिव ने रिपोर्ट में छह नामजद और दो अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। पार्टी में गुटबाजी ने अब और जोर पकड़ लिया है। विरोधी गुट पार्टी में पद के बदले उगाही के आरोप लगा रहा है। हालांकि ऐसी किसी भी पदाधिकारी ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार दोपहर जिला महासचिव इलियास मंसूरी के साथ मारपीट में पुलिस ने शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के पति एवं पूर्व जिलाध्य्क्ष नदीम अहमद फारूकी, मुरैठी के अंकेश कुमार, मोहल्ला सैय्यदबाड़ा के अब्दुल्लाह, चौहट्टी के राजीव यादव, तराई के साजेव खां, चौखंडा के दीपक श्रीवास्तव व कायमगंज के गांव ज्योना के आनंद मोहन यादव व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने रिपोर्ट में कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने एक सप्ताह पहले जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के मोबाइल पर फोन किया था। इसमें इलियास मंसूरी को पद से हटाने के लिए कहा था। न हटाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन कॉल के वक्त यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष इजहार खां भी जिलाध्यक्ष के पास बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नदीम फारूकी के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने फोन करके उन्हें (जिला महासचिव) को बुलाया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से छत से फेंकने का प्रयास किया। कादरीगेट थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि इलियास मंसूरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी का कब फोन आया, उन्हें ध्यान नहीं है। प्रदेश नेतृत्व ने दोनों पक्षों को समझा बुझा दिया है। सब एकजुटता से जिले में काम करेंगे।
---------
राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी घटना की बिंदुवार जानकारी
सपा के जिला महासचिव के साथ जिला कार्यालय में मारपीट और छत से नीचे फेंकने के प्रयास के मामले में नेताओं ने गंभीरता से लिया है। छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह, लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव आदि नेता लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की बिंदुवार जानकारी दी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घटना में शामिल नेताओं को फोन पर फटकार भी लगाई।

--------
मैं गंभीर बीमार, घटना से उनका कोई वास्ता नहीं
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि घटना की जानकारी मीडिया से हुई। इस घटना में उनका नाम गलत घसीटा जा रहा है। वह करीब डेढ़ माह से गंभीर बीमारी से परेशान हैं। बड़े अस्पताल से इलाज चल रहा है। कहीं भी जाने से मनाही है। कुछ लेन-देन का मामला बताया जा रहा है। इसमें जिले के कुछ पदाधिकारी भी मिले हैं। वह पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। उनके कार्यकाल में भी विवाद हो जाते थे, मगर पुलिस तक नहीं पहुंचते थे। यह पहली बार हुआ है कि मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed