फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against 70 people for blocking the road

Farrukhabad News: सड़क जाम करने में 70 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Mar 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 70 people for blocking the road
कायमगंज। आलू लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से को गर्भवती महिला की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में पुलिस सख्त हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के सात नामजद सहित 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रुखइया निवासी धर्मेंद्र की गर्भवती पत्नी शिखा (22) जेठ पुष्पेंद्र के साथ कायमगंज में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद गांव वापस जा रही थीं। अचरा रोड पर गांव शिवरई मठ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर उन्होंने बाइक साइड में कर ली।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से नौ माह की गर्भवती शिखा की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस के अनुसार इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अफरातफरी का माहौल हो गया। समझाने के बावजूद परिजन हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सीओ भी पहुंच गए। सर्किल के सभी थानों का फोर्स बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे बाद शव उठा तो जाम खुल सका। इस मामले में चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी ने महिला के जेठ पुष्पेंद्र, देवर अनुज, बृजेंद्र, सुनीता देवी, हेमलता निवासीगण रुखइया, मनीष राजपूत निवासी ग्राम पुनपालपुर, सचिन राजपूत निवासी ग्राम सिलसंडा थाना मेरापुर सहित 63 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed