फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against 15 including ex-serviceman for obstruction in government work

ओटीएस : 16 दिन में बिजली बकायेदारों से 4.50 करोड़ जमा

Fri, 24 Nov 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 15 including ex-serviceman for obstruction in government work
फर्रुखाबाद। बिजली बकायेदारों के लिए चल रही एकमुश्त समाधान योजना के तहत शहरी व नगर क्षेत्र में 16 दिनों में 4.50 करोड़ का राजस्व जमा हुआ है।
विज्ञापन

बकायेदार उपभोक्ता 31 दिसंबर तक पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

बिजली बिल के बकायेदारों को सुविधा देने के लिए सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) आठ नवंबर से शुरू की थी। इस योजना के तहत 31 दिसंबर 2023 तक बकायेदार उपभोक्ता पंजीकरण करवा सकते हैं। 30 नवंबर तक जो उपभोक्ता इस योजना के तहत पंजीकरण करवाएगा, उसे ब्याज में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। जबकि 31 दिसंबर तक पंजीकरण करवाने में उसे ब्याज में 90 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
ओटीएस योजना के तहत शहरी उपकेंद्र क्षेत्रों में लगभग 1,500 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करवाया। जिसमें 701 ने एकमुश्त बिजली बिल जमा कर दिया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में करीब 2,500 पंजीकरण किए गए। जिनसे लगभग तीन करोड़ रुपया जमा हुआ। इनमें 599 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त बकाये की धनराशि जमा की है।
विज्ञापन

एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि अब तक बिजली बकायेदारी के डेढ़ करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 2,500 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करवाया है। जिनसे तीन करोड़ का राजस्व जमा करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed