फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case against six after five years of murder of young man

Farrukhabad News: युवक की हत्या के पांच साल बाद छह पर मुकदमा

Fri, 19 Jul 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case against six after five years of murder of young man
फर्रुखाबाद। पांच साल पहले ट्रैक्टर में डीजल डलवाने जाते वक्त मारपीट कर मौत के घाट उतारने की घटना में पुलिस ने तीन नामजद समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव निब्बी नगला निवासी चरन सिंह ने गांव के ही जनवेश यादव, मोहम्मदाबाद के मदनपुर निवासी हंसराम उर्फ पप्पू, हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव रेटपुरा निवासी कुस्सू उर्फ कल्लू व तीन अज्ञात के खिलाफ पांच साल बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि वह परिवार के साथ हरदोई के हरपालपुर में रहते हैं। वह कृषि कार्य से 24 मई 2019 को गांव आया था।
विज्ञापन

25 मई की रात छोटा भाई मनोज (22) ट्रैक्टर से जुताई करके डीजल लेने जा रहा था। तभी इन लोगों ने अपना ट्रैक्टर सामने खड़ाकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। भाई ट्रैक्टर छोड़कर भागा, तो आरोपियों ने पकड़कर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने भाई को पीटने की सूचना उन्हें दी। वह भी मौके पर पहुंच गए। हरिनंदन, अवधेश आदि के ललकारने पर आरोपी गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने कई फायर भी किए। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed