{"_id":"64b98672e4f4fa8a7c02edc4","slug":"case-against-eight-including-three-operatives-of-daggamar-bus-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-195-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डग्गामार बस के तीन गुर्गों समेत आठ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डग्गामार बस के तीन गुर्गों समेत आठ पर मुकदमा
Fri, 21 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर सवारियां भरते वक्त डग्गामार बस का चालान काट दिया गया। एकत्रित बस मालिकों के तीन गुर्गों समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यातायात उपनिरीक्षक ने सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का आरोप लगाया। देर रात दरोगा ने डॉक्टरी परीक्षण भी कराया।
बुधवार को रोडवेज बस अड्डा के सामने डग्मामार बस का चालान काटने को लेकर हुए विवाद में यातायात उपनिरीक्षक विष्णु दुबे ने कादरीगेट थाने में अनिल शुक्ला, छऊ यादव व सुधीर कुमार और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि बुधवार सुबह नौ बजे बस अड्डे पर डग्गामार बस अवैध रूप से सवारियां भर रही थी। जिसे हटाने के लिए कहा तो चालक ने बात नहीं मानी। पौने 11 बजे उसका चालान काटा गया।
इसके बाद नामजद आरोपी पांच अज्ञात लोगों के साथ आया। चालान काटने पर विवाद करने लगा। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौैज और हाथापाई कर दी। आरोपी मोबाइल से वीडियो बनाकर 20-50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाने लगे। हाथापाई में दरोगा के शरीर पर चोटें भी आईं। देर रात दरोगा का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- --