{"_id":"667731c667fb3e12630d5d04","slug":"case-against-10-including-seven-named-in-beating-contractor-brothers-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103213-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ठेकेदार भाइयों को पीटने में सात नामजद समेत 10 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ठेकेदार भाइयों को पीटने में सात नामजद समेत 10 पर मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर निगम की ओर से अनुबंधित फल स्टाल की दुकान बनवाने के दौरान ठेकेदार भाइयों पर हमले में सात नामजद समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को बस अड्डा पर मारपीट में घायल ठेकेदार रानू शर्मा की तहरीर पर तन्नू राठौर, सुरजीत, अजीत, मनी दुबे, हीरालाल, गौरव, अन्नू और तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि आरोपियों ने जमीन पर गिराकर जानलेवा हमला बोला। लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाने आए बड़े भाई अभिषेक शर्मा को भी काफी चोटें आईं। बमुश्किल भागकर जान बचाई। दूसरे पक्ष के सुमित सुनार ने रानू व अभिषेक पर मारपीट की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैै।
-- -- --
कब्जेदारों की मौज, ठेका दुकानदार परेशान
रोडवेज बस अड्डा के सामने अतिक्रमणकारी दुकानदारों की मौज है। विभागीय अधिकारी सख्ती के साथ इन्हें हटाने की जरूरत नहीं समझते। फोटो खिंचवाकर उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए आठ दिन में एक बार डंडे फटकार कर खानापूरी कर रहे हैं, जबकि ठेका के रूप में लाखों रुपये विभाग को भुगतान करने वाले दुकानदार इन दिनों परेशान हैं। एकजुट अतिक्रमणकारी आए दिन दबंगई के बल पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। मनमानी तरीके से ठेली आदि लगती हैं। मगर विभाग की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।