फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cars chased by miscreants overturned, five villagers injured

बदमाशों का पीछा करते कारें पलटीं, पांच ग्रामीण घायल

Mon, 23 Nov 2020 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Cars chased by miscreants overturned, five villagers injured
राजेपुर थाने में खड़ी कार। - फोटो : FARRUKHABAD
बदमाशों का पीछा करते कारें पलटीं, पांच ग्रामीण घायल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चोरी करते वक्त लोग जाग गए तो बदमाशों ने दो लोगों को घायल कर दिया और कार से भागने लगे। इस पर लोग दो कारों से बदमाशों का पीछा करने लगे लेकिन दोनों कारें पलट गईं। इसमें पांच ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया। बाद में हरपालपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार राजेपुर थाना पुलिस ने कब्जे में ले ली है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रविवार रात करीब 1.30 बजे बदमाश हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव अर्जुनपुर निवासी कैलाश सिंह तोमर के घर की छत पर पिछवाड़े से चढ़े। जीने के रास्ते घर में घुस गए। मायके गई बहू के कमरे का ताला तोड़कर बेड, अलमारी भी खोल ली। वहां से सामान निकालने लगे। तभी घर के लोग जाग गए। परिजनों ने शोर मचाया, तो परिवार के ही अरविंद पुत्र अशोक कुमार, सुदामा पुत्र सुखेंद्र ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने दोनों के सिर में सरिया मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। खेतों के रास्ते बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बाद एक कार कैलाश के मकान के सामने से निकली, तो ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने कार दौड़ा दी। शक होने पर कई ग्रामीण बाइकों और कारों से बदमाशों का पीछा करने लगे। बदमाश राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया खानपुर के पास पहुंचे, तो ग्रामीणों की एक कार ने उसे ओवरटेक करना चाहा। इसी पर बदमाशों के कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों कारें पलट गईं। कार में सवार लोग दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से पहुंचे अन्य लोगों ने लोगों को निकाला। एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया जबकि अन्य फरार हो गए।
कार में सवार अर्जुनपुर के रामू पुत्र कैलाश, छोटे पुत्र सुखपाल और गोविंद पुत्र अशोक समेत पांचों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीण पकड़े गए बदमाश को अर्जुनपुर ले गए। पीड़ित कैलाश ने बताया, बदमाश को हरपालपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

बदमाश घर से हाथ की दो घड़ियां, चेन व 10 हजार रुपये ले गए। अन्य सामान बहू के आने पर पता चलेगा। बदमाशों की कार राजेपुर थाने में खड़ी है। राजेपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि एक कार को कब्जे में लिया है। उसके शीशे टूटे हैं। पकड़े गए बदमाश को ग्रामीण ले गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed