{"_id":"65c3d8fa3025cf8bb00a8147","slug":"car-overturns-after-hitting-pole-six-injured-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108063-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पोल से टकरा कर पलटी कार, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पोल से टकरा कर पलटी कार, छह घायल
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सराय अगहत से वापस आ रही कार संकिसा मार्ग पर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। तीन के गंभीर चोट आईं।
जनपद मैनपुरी थाना दन्नाहार गांव डूडीबारी निवासी शांतनु अपने पुत्र अंकित, महिपाल सिंह व तीन अन्य लोगों के साथ जनपद एटा सराय अगहत में कार से बरात में शामिल होने गए थे। रात को लगभग एक बजे वापस आ रहे थे। संकिसा मार्ग पर कार बिजली के पोल से टकराकर पलट गई।
राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी छह लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन लोगों के मामूली चोट आई, जो प्राथमिक उपचार करवाकर चले गए। शांतनु, अंकित व महिपाल को भर्ती कर लिया गया। चिकित्सक ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
नकली मोबिल ऑयल बेचने में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा
शमसाबाद। दिल्ली के वेस्ट एंड मार्ग कंपनी के अधिकारी लाल सिंह ने मोहल्ला शेरवानी टोला निवासी दुकानदार अंसार खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि दुकानदार अंसार खान नकली मोबिल ऑयल बनाकर बेच रहा है। मौके पर दबिश देकर जांच की तो 225 लीटर नकली मोबिल ऑयल बरामद हुआ। नमूने के लिए एक लीटर ऑयल को सील करके रखा गया। (संवाद)