{"_id":"620a96a59fd8da3bae679169","slug":"car-overturned-after-colliding-with-cattle-four-injured-including-inspector-farrukhabad-news-knp680640878","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी से टकराकर कार पलटी, दरोगा सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी से टकराकर कार पलटी, दरोगा सहित चार घायल
विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद तिरछी खड़ी अमृतपुर थाने की कार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। चुनाव के लिए बनाए गए सेक्टर-बी चेक करने के बाद थाने लौट रही पुलिस की बोलेरो मवेशी से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में दरोगा व तीन सिपाही घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद सिपाहियों को जाने दिया गया।
थाना अमृतपुर में तैनात दरोगा आछेलाल पाल, सिपाही प्रदीप कुमार, अंकित व नवीन चंद्र के साथ रविवार रात बोलेरो से राजेपुर क्षेत्र में सेक्टर-बी की चेकिंग करने गए थे। चुनाव के चलते सेक्टर बी बनाया गया है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी इन्हें मिली थी। भोर लगभग पौने चार बजे सभी लोग थाने लौट रहे थे। गांव कुतलूपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास कई मवेशी अचानक सड़क पर आ गए। कोहरा अधिक होने से मवेशी नहीं दिखे और बोलेरो उनसे टकराकर खाई में पलट गई। दरोगा व सिपाही दब गए।
उसी समय फर्रुखाबाद की ओर से जा रही रोडवेज बस के चालक ने पुलिस की बोलेरो पलटी देखी। चालक और परिचालक ने दरोगा व सिपाहियों को बाहर निकाला। घायल सिपाहियों ने थानाध्यक्ष सुनील सिंह परिहार को सूचना दी। सुनील सिंह और राजेपुर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों सिपाहियों को प्राथमिक इलाज के बाद जाने दिया गया। दरोगा के सिर, पैर और हाथ में अधिक चोट होने से उन्हें भर्ती कर लिया गया। सिर में चोट के चलते उन्हें न्यूरो सर्जन से इलाज की सलाह दी गई है। इधर, सूचना मिलने पर शहर कोतवाल विनोद शुक्ला भी पहुंचे और हालचाल जाना।