फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car entered into tree, death of newly married woman

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, विवाहिता की मौत

Wed, 24 Mar 2021 09:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Car entered into tree, death of newly married woman
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अनियंत्रित कार पेड़ में घुसने से नवविवाहिता की मौत हो गई। वह पति की मौत के बाद देवर के साथ शादी करके ससुराल जा रही थी। पति समेत सात रिश्तेदार घायल हो गए।
विज्ञापन

कायमगंज के शिवाला भवन में बुधवार को सामूहिक शादी समारोह था। वहां फतेहगढ़ के गांव नया नगला महरूपुर सहजू निवासी प्रदीप जाटव ने स्व. भाई की पत्नी किरन से शादी की थी।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार कार से लौट रहा था। शाम करीब सात बजे नवाबगंज थाने के गांव शुकरुल्लाहपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इस दुर्घटना में नवविवाहिता किरन (27), प्रदीप की चाची सीमा (35), चाचा सतीश (40), लकी (5), छिबरामऊ के गांव कुबेरपुर बनवारी निवासी बहनोई नीरज (28), बहन प्रियंका (25) एवं फतेहगढ़ के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी सुरेश चंद्र (45) कार में ही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कार्यक्रम से लौट रहे कुछ लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और निजी वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में डॉ. राजकिशोर ने किरन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। चार लोगों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलते ही परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। किरन के पहले पति दीपू उर्फ दीपक की मौत सात जनवरी 2020 को हो गई थी।
किरन के एक बेटा लकी है। परिजनों की सहमति से उसने देवर प्रदीप से शादी करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed