फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car crashed into a tree, killing cousins

पेड़ से टकराई कार, चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 25 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Car crashed into a tree, killing cousins
हादसे के दौरान पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कन्नौज से बारात कर लौट रहे परिवार की कार किसी वाहन से बचने के प्रयास में पेड़ में जा घुसी। इस हादसे में बालक समेत दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा फतेहगढ़ के महरुपुर सहजू गांव में पास बुधवार तड़के चार बजे का है।


शहर कोतवाली के मोहल्ला हसनबाग नरायनपुर निवासी सुनील सक्सेना के कन्नौज (ठठिया) निवासी मामा रामविलास की बेटी रीता की बारात मंगलवार को आई थी। इस पर सुनील अपनी पत्नी सुषमा देवी, बेटा हिमांशु उर्फ शिवा, बेटी दीक्षा, भतीजे मनोज पुत्र अशोक कुमार, परिवारी राजीव, उनकी बहन प्रीति के साथ कार से बारात में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम खत्म होने पर सुनील और उसके परिवार वालों ने रात में ही घर लौट रहे थे। कार को राजीव चला रहा था।
विज्ञापन



फतेहगढ़ के गांव महरुपुर सहजू के पास किसी वाहन से बचने के चक्कर में कार बेकाबू होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। पीछे से बारात से लौट रहे अन्य लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अनूप निगम फोर्स के साथ मौके पर गए और घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। यहां मौजूद डॉक्टर ने शिवा (5) पुत्र सुनील, मनोज (20) पुत्र अशोक सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे की खबर जैसे ही लोगों को पता चली तो अस्पताल में रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। शादी वाले घर में भी माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल राजीव ने बताया कि वे लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।


सड़क हादसे के बाद घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान सुनील के इकलौते बेटे हिमांशु उर्फ शिवा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहां मौजूद परिवार के अन्य लोगों ने यह जानकारी घायल मां सुषमा देवी को नहीं दी। घायलों को अस्पताल के दूसरी मंजिल पर भर्ती किया गया था।

बुधवार सुबह जैसे ही इकलौते बेटे की मौत होने की खबर सुषमा को हुई तो वह आपा खो बैठी। उसकी जिद के आगे परिवार के लोग अस्पताल से स्ट्रेचर पर लादकर उसे शव गृह आए। यहां एकलौते बेटे को मृत देख सुषमा फफक पड़ी।



परिजनों ने बताया कि सुनील मिलेट्री चौराहे पर मिठाई की दुकान है। उसकी चार लड़कियां हैं और इकलौता ही बेटा था। मनोज चौराहा पर अंडे की ठेली लगता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मनोज चार भाइयों में सबसे बड़ा है। उसकी दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed