फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car collides with tree while trying to save bike rider, four injured

Farrukhabad News: बाइक सवार को बचाने में कार पेड़ से टकराई, चार घायल

Fri, 03 Nov 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree while trying to save bike rider, four injured
नवाबगंज। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां बेटी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अगू निवासी रामू गुप्ता शुक्रवार को बच्चों का इलाज करवाकर कार से नवाबगंज होते हुए घर वापस जा रहे थे। गांव नगला जोधा के पास से पीछे से आए बाइक सवार ने कार को ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर बाइक को रोक दिया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रामू ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन

अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में सवार सोनी देवी, मां रेखा देवी, गुुनगुन, लक्ष्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गुनगुन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। रामू गुप्ता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed