फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Capture water from rural villages

पानी भरने से गांवों में कैद हुए ग्रामीण

Wed, 20 Jul 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Capture water from rural villages
अलहादादपुर भटौली में झोपडियों में पहुंचा बाढ़ का पानी। खतरे की ओर बढ़ने लगी गंगा. - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी भरना शुरू हो गया है। कई गांवों का आवागमन ठप हो गया और ग्रामीण गांवों में कैद हो गए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन



गंगा में छोड़े जाने वाला पानी प्रतिदिन बढ़ने से जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गंगा में नरौरा से 20420 क्यूसेक पानी और हरिद्वार से 49166 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। वह चेतावनी बिंदु 137.10 मीटर की ओर बढ़ने लगी है। इसी तरह रामगंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को रामगंगा का जलस्तर 134.15 था जो बुधवार को बढ़कर 134.25 मीटर पर पहुंच गया। इसमें खो हरेली बैराज से 4241 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा के जलस्तर बढ़ने से शीशराम की मढैया, रामपुर, सबलपुर में पानी भर गया। शीशराम की मढैया को जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाने से रास्ता कट गया है। गांव के लोगों का निकलना बंद हो गया। यहां बच्चे बाढ़ के पानी में खेलने का मजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कटरी तौफीक और ऊगरपुर गांव में पानी भरने से संपर्क टूट गया है। इन गांवों के ग्रामीण गांवों से बाहर नहीं आ रहे है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, मंझा, सवितापुर, तीसराम की मढैया, बंगला में पानी भरने से संपर्क टूट गया है। इस कारण इन गांवों के लोग गांव में फंस गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed