{"_id":"6019501e8ebc3e07e97f960b","slug":"capture-the-land-of-the-municipality-farrukhabad-news-knp609379582","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की भूमि पर रातों-रात किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की भूमि पर रातों-रात किया कब्जा
विज्ञापन
नगर पालिका की जमीन पर कब्जा
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में मऊदरवाजा थाने के पास पालिका की जमीन पर रातों रात कब्जा करने की शिकायत की गई। करनपुर गांव में जमीन पर कब्जे की शिकायत पर सीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। 87 शिकायतों में नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।
सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में शहर को मोहल्ला बहादुरगंज तराई के साजिद, सोनेलाल, अरशद अली, सईद, अमोद कुमार, आफताब, अतुल मिश्रा ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि मऊदरवाजा थाने के पश्चिम में डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की जमीन के पास नगर पालिका की जमीन पड़ी है। इस जमीन पर कुछ भूमाफिया ने कब्जा कर निर्माण करा लिया है। कब्जा करने में पालिका कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। सीडीओ ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
शमसाबाद क्षेत्र के करनपुर मजरा बांसमई के चंदन सिंह ने प्राइमरी स्कूल के पास कृषि भूमि पर कब्जा करने और सरकारी भूमि पर निर्माण कराने की शिकायत की। सीडीओ ने जांच कर मुकदमा दर्ज करानेे के निर्देश दिए।फतेहगढ़ के मोहल्ला चौरासी निवासी दिलीप सक्सेना, मुुकेश, सुमित, अभिषेक, गिरीश, अशोक, विनोद आदि ने बताया कि मकानों के सामने 10 फीट का रास्ता है। कुछ लोग दीवार बनाकर रास्ते पर तीन फीट कब्जा कर लिया है। तहसीलदार राजू कुमार भी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
अमृतपुर में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
अमृतपुर। तहसील में 32 शिकायतें आईं, इसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। एसडीएम बृजेंद्र कुमार को तुषौर के रामचंद्र, तिल्ला की मड़ैया के रामपाल, उधरनपुर के राधेश्याम, हरसिंपुर के अशोक कुमार ने चकमार्ग खुलवाने की मांग की।
सलेमपुर के जितेंद्र कुमार ने अन्ना जानवर पकड़वाने, आसमपुर के चंद्रप्रकाश ने पट्टे की जमीन से कब्जा हटवाने और गलारपुर के अंकित ने पंचायत सचिव पर मृत्यु प्रमाणपत्र न बनाने का आरोप लगाया। बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय, तहसीलदार भोपाल सिंह, एडीओ पंचायत अजीत पाठक आदि मौजूद रहे।
हमलावर की गिरफ्तारी की मांग
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ौल निवासी मजदूर सुरेश ने बताया कि नई बस्ती निवासी साथी युवक ने 28 जनवरी को गांव प्रेमनगर में फोन करके बुलाया। वहां उसे चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। मंगलवार को भाई महेश व मां के साथ संपूर्ण समाधान दिवस प्रार्थनापत्र देकर मेडिकल परीक्षण और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।