{"_id":"5d8616698ebc3e01320293e5","slug":"candle-march-fired-demand-for-arrest-of-murderers-farrukhabad-news-knp514906270","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को निकाला कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को निकाला कैंडिल मार्च
विज्ञापन
कायमगंज में कैंडिल मार्च निकालते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : FARRUKHABAD
चार दिन पहले मैनपुरी जनपद के भोगांव में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की हत्या के मामले में एबीवीपी के छात्रों ने कोतवाली से ट्रांसपोर्ट चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने छात्रा के हत्यारोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है।
भोगांव क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का पांडेय का चार दिन पहले एक कमरे में शव लटका हुआ मिला था। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिये छात्र संगठन ने आवाज उठाई है।
शुक्रवार रात कायमगंज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने कोतवाली के पास से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह कैंडल मार्च ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचा। छात्रों की मांग है छात्रा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
इस दौरान जिला एसएफडी प्रमुख अभिषेक भारद्वाज, तहसील संयोजक प्रखर राज उपाध्याय, नगर मंत्री प्रशांत दीक्षित, प्रिंस भारद्वाज, नेहा शर्मा, अमन मिश्रा, रवि शर्मा, सौरभ शाक्य, संजीव ठाकुर, पवन यादव, आयुष श्रीवास्तव, वीरेंद्र पाल, रिषभ वर्मा, उपेंद्र प्रताप, अंशुल, एच के शर्मा आदि मौजूद रहे।