{"_id":"645bf28f81ea8788360c2214","slug":"candidates-will-not-be-able-to-fill-board-exam-form-from-two-places-simultaneously-farrukhabad-news-c-12-1-227085-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक साथ दो स्थानों से बोर्ड परीक्षा फार्म नहीं भर पाएंगे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक साथ दो स्थानों से बोर्ड परीक्षा फार्म नहीं भर पाएंगे परीक्षार्थी
Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए अब आधार नंबर को अनिवार्य किया जाएगा। फर्जीवाड़ा रोकने और गुड गवर्नेंस के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में एक साथ कई विद्यालयों से फार्म भरकर परीक्षा देने में महारथ रखने वाले खिलाड़ियों के मंसूबे अब कामयाब नहीं हो सकेंगे। परिषद की ओर से लिए गए निर्णय के बाद सबसे पहले 2023-24 सत्र में प्रवेश ले चुके कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं का आधार प्रमाणीकरण कराया जाएगा। साथ ही कक्षा नौ व 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के आधार को भी प्रमाणित करना होगा। जिससे अगले साल बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरते समय आधार नंबर को अनिवार्य किया जा सके। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि 10वीं-12वीं में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों की आधार संख्या, नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, लिंग व अन्य विवरणों का मिलान यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड विवरणों से 20 मई तक करते हुए अपडेट कर लें। मिलान और आवश्यक संशोधन के लिए बोर्ड की वेबसाइट 11 मई से चालू हो जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद यूपी बोर्ड के लिए कक्षा 9 से 12 तक के पंजीकरण में आधार अनिवार्य करने की अड़चन दूर हो गई है। पिछले साल बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के पंजीकरण में आधार अनिवार्य किया था। लेकिन शासन की अनुमति न होने और दबाव बढ़ने के बाद अनिवार्यता को समाप्त करना पड़ा था।