फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Campaign to stop illegal slaughterhouses

अवैध बूचड़खाना बंद कराने का अभियान

Wed, 22 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 22 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Campaign to stop illegal slaughterhouses
पुलिस का एंटी रोमियो अभियान
अवैध बूचड़खाना बंद कराने का अभियान पहले दिन सिर्फ खानापूरी बन गया। जरारी क्षेत्र में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर पुलिस ने पर्याप्त फोर्स न होने का हवाला देकर कार्रवाई नहीं की। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद नगर पालिका ने अपना बूचड़खाना बंद कर दिया।
विज्ञापन



 शासन के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे बूचड़खाने को अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। वहीं दूसरी तरफ फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम ने याकूतगंज में छापा मारा
विज्ञापन


लेकिन वहां उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। इधर, चर्चा है कि जहानगंज थाना क्षेत्र के  तीन गांवों में बूचड़खानों को बंद कराने के लिए स्थानीय पुलिस बवाल की आशंका से छापा मारने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि इन गांवों में छापे मारने के लिए अतिरिक्त फोर्स की जरूरत है। पर्याप्त फोर्स होने के बाद ही वहां छापा मारा जाएगा।


पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ छापेमारी की जाएगी। इसके लिए उनकी एसपी से बात हो चुकी है। शीघ्र ही टीम का गठन कर लिया जाएगा।
 प्रकाश बिंदु, जिलाधिकारी

जिलाधिकारी से इस संदर्भ में बात हो चुकी है। शीघ्र ही छापामार अभियान चलाया जाएगा। महकमे के अधिकारियों व थानेदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी स्थान पर अवैध बूचड़खाने को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed