{"_id":"654d18f01533b1ac4f00154b","slug":"campaign-to-make-ayushman-card-will-run-till-31st-december-farrukhabad-news-c-12-1-knp1074-470047-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Thu, 09 Nov 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों को माइक्रोप्लान तैयार कर गांव व मोहल्लों में शिविर लगाने के आदेश दिए हैं।
जनपद में आयुष्मान योजना के तहत करीब एक लाख 77 हजार परिवार चिह्नित हैं। इनके कुल छह लाख 61 हजार आयुष्मान कार्य बनाए जाने हैं। अभी तक सीएचसी प्रभारियों की शिथिलता के चलते कार्ड बनाने में जनपद प्रदेश में निचले स्तर पर चल रहा था। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की सख्ती के बाद सीएमओ ने भी शिकंजा कसा। नोडल अधिकारियों के साथ प्रत्येक सीएचसी पर सह नोडल अधिकारी नियुक्त किए। इससे पिछले सप्ताह से कार्ड बनाने की रफ्तार भी बढ़ी।
अब तक जिले में चार लाख 95 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शासन से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर गांंव व मोहल्ले आयुष्मान कार्ड से संतृप्त करने के आदेश हैं। इस पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सिविल अस्पताल लिंजीगंज अधीक्षक सहित सभी सीएचसी प्रभारियों विशेष अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा कि ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्र के वार्डाें में विशेष शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए माइक्रोप्लान भी तैयार करें। कार्ड बनवाने में अन्य विभागों व जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग लें। लाभार्थियों को स्वयं कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित करें। 31 दिसंबर तक प्रत्येक गांव व वार्ड आयुष्मान कार्ड से संतृप्त करने का लक्ष्य है। इसमें शिथिलता पाए जाने पर कार्रवाई भी तय की जाएगी।