फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Call details will be investigated by vicious Subhash

शातिर सुभाष की खंगाली जाएगी काल डिटेल

Fri, 31 Jan 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Call details will be investigated by vicious Subhash
विधायक नागेंद्र सिंह राठौर। - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया निवासी शातिर सुभाष बाथम की काल डिटेल खंगालकर उसके साथियों का भी खुलासा किया जाएगा। 25 बच्चों की जाने बचाने में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी व कमरे की कुंडी बंद करने वाली बच्ची अंजली को सम्मानित किया जाएगा। यह बात भोजपुर विधायक ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि आरोपी सुभाष बाथम खुद ही बम बनाता था। उसके घर में डिब्बे में बारूद बरामद हुई है। मकान में विस्फोट करने के लिए उसने वायरिंग बिछवाई थी।
विज्ञापन

वह बारूद आदि कहां ले लाता और सप्लाई करता था, उसके किन-किन लोगों से संपर्क थे, इसका राज खोलने को उसकी मोबाइल काल डिटेल निकलवाई जाएगी। यदि बारूद में विस्फोट हो जाता तो 50 मीटर के दायरे में मौजूद उनका व जिले के आला अधिकारियों का भी पत्ता साफ हो जाता। घटना की जानकारी पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के कहने पर वह बालू दुबे उर्फ अनुपम के साथ सुभाष को समझाने गए। तभी सुभाष ने फायर कर दिया। इससे बल्लू घायल हो गया। वह दीवार की आड़ मिलने से बच गए। 6 माह के बच्चे के रोने पर सुभाष उसे उसकी मां को सौंपने निकला, तभी कमरे में बंधक अंजली ने अंदर से कुंडी लगा ली। इससे सभी बच्चों की जान बच गई।

उनके क्षेत्र के 25 बच्चों की जान बचाने में सराहनीय कार्य करने वाले स्थानीय पुलिस कर्मी, अंजली, घायल बालू दुबे को सम्मानित किया जाएगा। बीट सिपाही की मिलीभगत के सवाल पर विधायक ने उस पर कार्रवाई के लिए भी सहमति जताई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed