{"_id":"654d19c21e5ebdab170b0078","slug":"cable-broken-due-to-fault-power-cut-for-hours-farrukhabad-news-c-12-1-knp1074-470052-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फाल्ट से टूटी केबल, घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फाल्ट से टूटी केबल, घंटों गुल रही बिजली
Thu, 09 Nov 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के पक्कापुल पर फाल्ट होने से केबल टूट गया। इससे कई मोहल्लों की रात में बिजली गुल हो हो गई। सुबह कर्मचारियों ने एक ट्रांसफार्मर बंद कराकर फीडर चालू कराया। दोपहर बाद गुदड़ी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
बिजली उपकेंद्र जसमई के दो फीडरों से शहर में आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात सिटी फीडर पर पक्कापुल के पास फाल्ट होने से केबल टूटकर गिर गया। इससे पूरा फीडर बंद हो गया। जानकारी पर पहुंचे कर्मचारियों ने केबल टूटने से मोहल्ला गुदड़ी का ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद करा दी। पूरा फीडर चालू कर दिया। इसके बाद केबल मरम्मत का काम शुरू किया गया। सुबह बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को पानी के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि केबल जुड़वाकर गुदड़ी मोहल्ला सहित पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई। (संवाद)