फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cable box blew up, power cut in 100 villages overnight

Farrukhabad News: केबल बक्सा फुंका, रात भर गुल रही 100 गांवों की बिजली

Sat, 10 Aug 2024 04:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Cable box blew up, power cut in 100 villages overnight
शमसाबाद। नीब करोरी के पास अंडरग्राउंड केबल बक्सा में फाल्ट होने से रात भर 100 गांवों की बिजली गुल रही। शुक्रवार दोपहर बाद बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर करीब 11 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र हजियांपुर गुरुवार रात करीब 2:40 बजे बंद हो गया। इस उपकेंद्र से करीब 100 गांव जुड़े हैं। उपकेंद्र बंद होने की जानकारी पर अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग शुरू कराई। नीब करोरी के पास 33 केवी लाइन के अंडरग्राउंड केबल बक्सा में फाल्ट मिला। दोपहर करीब दो बजे फाल्ट दूर कर कर्मचारियों ने हजियांपुर उपकेंद्र चालू किया। रात भर बिजली न आने से ग्रामीण परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना था कि एक सप्ताह में दूसरी बार नीब करोरी के पास अंडरग्राउंड केबल बक्सा में फाल्ट आया है। जेई जुनैद आलम ने बताया कि नीबकरोरी के पास मुख्य लाइन के केबल बक्सा में आग लगने से उपकेंद्र बंद हो गया था। दोपहर करीब दो बजे केबल बक्सा ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed