{"_id":"ec4c5b3fae872d4ee2d38735c9b026b1","slug":"c-p-aarnv-and-narmada-district-tooper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी के अर्णव और नर्मदा जिला टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी के अर्णव और नर्मदा जिला टापर
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 18 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई ) के 10वीं (आइसीएसई) व 12वीं (आइएससी ) के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए। जिले के दो स्कूल इस बोर्ड से संबद्ध हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर सीपी विद्या निकेतन से निकले हैं। नतीजे आने के बाद सीपी विद्या निकेतन कायमगंज और मार्डन पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद के छात्र-
छात्राएं जश्न में डूब गए। सीपी के अर्णव चौहान ने हाईस्कूल में सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत और यहीं की नर्मदा चौहान ने इंटरमीडिएट में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। मेधावी आईएएस और इंजीनियर बनने का सपना संजोए हैं। मार्डन पब्लिक स्कूल के छात्र सुमित तोमर ने इंटर और साकिब कलीम ने हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
आइसीएसई बोर्ड परीक्षा में सीपी का परचम
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) के 10वीं (आइसीएसई) व 12वीं (आइएससी) के नतीजों में सीपी विद्या निकेतन के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में अर्णव चौहान ने जिले में सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक पाए हैं। इंटर में नर्मदा चौहान ने 93 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। अर्णव ने सीपी के 20 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा अंक पाए हैं।
विज्ञापन
अर्णव के अलावा अवंतिका वाजपेई ने 92, दिव्यांशी पांडेय ने 92, प्रत्यूषा अग्रवाल ने 91.6, दीपक सक्सेना ने 90 , ललित मोहन तिवारी ने 89.40, नरेंद्र पाल ने 89, प्रतीकराज उपाध्याय ने 88 प्रतिशत, कोमल पांडेय ने 87.6, मीनल अग्रवाल ने 86.16 तथा शिवांश अग्रवाल ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर टाप टेन की सूची में अपना नाम शामिल कराया।
इंटर में नर्मदा के अलावा अपूर्णा गंगवार ने 91.5, दिव्या श्रीवास्तव ने 90.25, आयुषी गुप्ता ने 89.50, अभय पांडेय ने
88.25, अपूर्वा सिंह ने 88, प्रज्जवल सिंह ने 87.5, सेजल गंगवार ने 81.70, अंशू राजपूत ने 79.7 तथा रिचा गुप्ता ने 79.7 प्रतिशत अंक हासिल कर टाप टेन की सूची में नाम दर्ज कराया। छात्र छात्राआें की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, मिथलेश अग्रवाल, लक्ष्मी नरायन अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल,पूर्व प्रधानाचार्य पीरथ, प्रधानाचार्य विजय भैरव, योगेश तिवारी, आरके वाजपेई, डा. एनडी सिंह ने मेधावियों को बधाई दी है।
अर्णव की तमन्ना डाक्टर बनने की
अर्णव हार्ट स्पेशलिस्ट बनना चाहते हैं। इसके लिए वह तीन दिन पहले कोटा में कोचिंग करने के लिए निकल गए हैं। अर्णव को टॉप करने का पहले से अहसास था। इसी से वह कोटा जाने से पहले मम्मी वीना चौहान और पापा डा. एमपी सिंह के साथ फोटो खिंचवा गए थे। एमपी सिंह चीनी मिल में चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अर्णव ने फोन पर बताया कि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर देश के प्रसिद्ध हार्ट स्पेशलिस्ट बनना चाहते हैं।
कार चालक ने बेट ने किया नाम रोशन
आठवीं पास कार चालक की संतान दीपक सक्सेना ने आइसीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सीपी विद्या निकेतन की निदेशक मिथलेश अग्रवाल के कार चालक रामसरन सक्सेना के पुत्र दीपक ने अपनी मेहनत के बूते यह सफलता पाई है। दीपक के पिता रामसरन और मां रीना मात्र आठवीं तक ही पढे़ हैं। इसके बावजूद तीनों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। दीपक का कहना है कि वह डाक्टर बनना चाहता है।
आईएएस बनना चाहती नर्मदा
इंटर की टॉपर नर्मदा चौहान एटा जनपद के अलीगंज की रहने वाली हैं। इनके पिता अजय चौहान एक दैनिक समाचार पत्र के आगरा में ब्यूरो प्रमुख हैं। 93 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली नर्मदा ने कहा कि उसकी रुचि गणित विषय में है। नर्मदा ने गणित में 99 अंक भी हासिल किए हैं। नर्मदा आईएएस बनना चाहती हैं। आगे की पढ़ाई वह दिल्ली विश्वविद्यालय से करना चाहती है। दूसरे स्थान पर रहकर 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अवंतिका वाजपेई बड़ी होकर नेवी की सर्विस में जाना चाहती हैं।
मार्डन स्कूल के बच्चों ने दिखाया दमखम
मार्डन स्कूल में पढ़ने वाले मोहल्ला सिंधी कालोनी निवासी नरसिंहभान सिंह तोमर के पुत्र सुमित तोमर ने सीआइएससीई बोर्ड इंटर की परीक्षा में 84 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। मानसी वर्मा ने 82 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ऋषभ विक्रम सिंह ने 81 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल (आइसीएसई) में मोहल्ला चीनीग्राम के प्रापर्टी डीलर अब्दुल कलीम वारिस के पुत्र शाकिब कलीम ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर
विद्यालय का नाम रोशन किया। आदित्य कुमार चतुर्वेदी 93 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतीक कुमार सिंह ने 92 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय और प्रिया राजपूत व श्रुति शाक्य ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम देखने के बाद छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दिखाई दी। इन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हाईस्कूल की परीक्षा में 132 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 118 पास हुए। इंटर में 77 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें एक अनुपस्थित रहा। 76 ने परीक्षा दी थी। इनमें 65 पास हुए।
इंजीनियर बनने की ख्वाहिश-सुमित
इंटर में 84 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप करने वाले सुमित तोमर का कहना है कि देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है। सुमित के पिता नरसिंहभान सिंह तोमर एटा जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल में टीचर हैं। वह एबीआरसी पद पर तैनात हैं। मां मधु गृहणी हैं। इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सुमित प्रतिदिन आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई करते थे। सुमित इंजीनियर बनना चाहते हैं।
शाकिब और आदित्य का भी सपना इंजीनियर का
मोहल्ला चीनीग्रान निवासी अब्दुल कलीम वारिस के पुत्र शाकिब कलीम ने हाईस्कूल में 94 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शाकिब के पिता प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। मां मेहरूनिशा हैं। वह दो भाई हैं। हाईस्कूल में अच्छे अंक पाने के लिए 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। शाकिब ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। हाईस्कूल में 93 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे आदित्य चतुर्वेदी के पिता सुधाकर चतुर्वेदी रस्तोगी इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान के लेक्चरर हैं। आदित्य का भी सपना इंजीनियर बनना है।
चतुर्थश्रेणी कर्मी के बेटा-बेटी भी टापर
दुर्गा नरायन महाविद्यालय फतेहगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्यामसुंदन के पुत्र शिवम ने हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जीआईसी फतेहगढ़ में टॉप किया। इनकी पुत्री शिखा ने इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जीजीआईसी में टॉप किया है। मोहल्ला तिर्वा कोठी निवासी श्यामसुंदर डीएन कालेज फतेहगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। जीजीआईसी में पढ़ रही इनकी पुत्री शिखा ने इंटर में 84 फीसदी अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान पाया है। इसी विद्यालय में पढ़ने वाली रितू वर्मा ने
83.4 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान पर पूर्णिमा चतुर्वेदी 82.8 फीसदी अंक प्राप्त कर रहीं। श्यामसुंदर का पुत्र शिवम जीआईसी फतेहगढ़ में हाईस्कूल में था। उसने 85.5 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया है। इस विद्यालय के ही अंकित राठौर ने 80.66 फीसदी और रिषभ कुमार ने 72.83 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।