{"_id":"612136ca8ebc3e79bc3b7cee","slug":"buyers-gathered-in-the-markets-fight-for-buses-farrukhabad-news-knp6474657154","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बिकी राखियां, रोडवेज पर बस की मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बिकी राखियां, रोडवेज पर बस की मारामारी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ने को लेकर होती धक्का-मुक्की।
- फोटो : FARRUKHABAD
बाजारों में उमड़े खरीदार, बसों के लिए मारामारी
फर्रुखाबाद। रविवार को रक्षाबंधन होने के कारण शनिवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भाइयों की राखी बांधने के लिए बाहर जाने वाली महिलाओं की भीड़ से रोडवेज बसों के लिए मारामारी रही। भीड़ इतनी कि महिलाओं और बच्चों को पुरुषों ने कंधों पर बैठाकर खिड़कियों से बसों में घुसाया। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बाजार में सजी राखियों की दुकानों पर सुबह से ही रौनक बढ़ने लगी थी। दोपहर बाद से शाम तक दुकानों पर खरीदारों की खासी संख्या दिखाई दी। उधर, रोडवेज बस स्टैंड पर बसें नहीं मिल पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कानपुर, दिल्ली और आगरा की ओर जाने वालों को हुई।
कानपुर की जो भी बस यहां पहुंची, वह चंद मिनट में ही फुल हो गई। बस में चढ़ने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई। देर शाम तक यही नजारा दिखाई देता रहा।
डग्गामार बसों ने उठाया मौके का फायदा
रोडवेज बसों की कमी का डग्गामार बसों ने फायदा उठाया। जैसे ही भीड़ दिखी चालकों ने डग्गामार बसें स्टैंड के सामने खड़ी करके भर लीं और चले गए। शाम सात बजे के बाद तीन-चार बसें दिल्ली और कानपुर के लिए सवारियां भरती दिखाई दीं।
विज्ञापन
बारिश से खराब हुईं राखियां
बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी थी तभी देर शाम मूसलाधार बारिश होने लगी। इससे सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों का तमाम माल भी भीग गया। बहनें भीगते हुए घरों की ओर रवाना हो गईं।