फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Buses on the Delhi route will pass via Jasmai Crossing.

Farrukhabad News: जसमई चौराहा होकर गुजरेंगी दिल्ली रूट की बसें

Sun, 13 Sep 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Buses on the Delhi route will pass via Jasmai Crossing.
फर्रुखाबाद। कायमगंज बाईपास पर जसमई पुलिया निर्माण शुरू होने के बाद मोहम्मदाबाद होकर दिल्ली जा रही बसों को नया रूट मिल गया है। अब दिल्ली जाने वाली बसें जसमई से पुठरी रोड से सीपी इंटरनेशनल स्कूल निकलेंगी। वहां से बाईपास पर पहुंचेंगी। शहर की ओर आने वाली बसें जसमई पुलिया के पास नीचे उतरकर शहर में आएंगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में एआरएम राजेश कुमार, टीएसआई सतेंद्र कुमार ने रूटों का निरीक्षण किया। टीएसआई ने बताया कि तय किया गया कि दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें जसमई तिराहे से पुठरी रोड से होकर सीपी इंटरनेशनल स्कूल के पास निकलकर बाईपास पर पहुंच कर कायमगंज की ओर जाएंगी। जबकि कायमगंज से आने वाली रोडवेज बसें जसमई पुलिया से 100 मीटर पहले दक्षिण दिशा में ढलान वाली सड़क पर उतरकर जसमई तिराहे से शहर की ओर आएंगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर रोडवेज बसों के अलावा अन्य किसी भारी वाहन को नहीं गुजरने दिया जाएगा। भारी वाहन ढिलावल होकर मोहम्मदाबाद रोहिला, नवाबगंज होकर हजियांपुर पहुंचेंगे। इसी तरह शमसाबाद से आने वाले वाहन भी नवाबगंज, मोहम्मदाबाद होकर गुजारे जाएंगे। बसों को आसानी से निकालने के लिए पीडब्ल्यूडी से गड्ढे भी भरवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed