{"_id":"675f04c0439da1abd90753b0","slug":"buses-get-canceled-if-20-passengers-are-not-there-passengers-get-shivered-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104800-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 20 यात्री न होने पर निरस्त होतीं बसें, ठिठुरते यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 20 यात्री न होने पर निरस्त होतीं बसें, ठिठुरते यात्री
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर यदि बस में यात्रियों की संख्या 20 से कम है तो बस को रवाना नहीं किया जाता है। ऐसे में यात्रियों को कड़ाके की ठंड बस अड्डा पर ही गुजारनी पड़ रही है। सर्दी के साथ यात्री भी तेजी से घट रहे हैं। दिल्ली रूट पर रात साढ़े 10 और आगरा रूट पर नौ बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं है। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डिपो हर रोज दिल्ली के लिए 30-31 बसें रवाना करने का दावा कर रहा है। लोड फैक्टर को देखते हुए 20 से कम यात्री होने पर बस को रवाना न करने के निर्देश हैं। हर रोज बस अड्डे पर 10-15 यात्री सर्द रात गुजारने को मजबूर हैं। यात्रियों के अभाव में बृहस्पतिवार को चार, शुक्रवार को दो और शनिवार को तीन बसें निरस्त करनी पड़ीं। बताया जा रहा है कि 20 यात्रियों की संख्या तय होने के कारण यदि किसी बस में 19 यात्री हैं, तब भी बस रवाना नहीं की जाएगी। लिहाजा इन यात्रियों को बस अड्डे पर ही रात गुजारनी पड़ रही है।
दिल्ली रूट पर आम दिनों में भी रात साढ़े 10 बजे और आगरा रूट पर रात नौ बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं है। शनिवार रात करीब सवा नौ बजे जयपुर जाने के लिए हरदोई क्षेत्र के पांच यात्री बस अड्डा पहुंचे। उन्हें आगरा जाने वाली बस भी नहीं मिली। बसों की स्थिति यह है कि कानपुर-बरेली रूट को छोड़कर इटावा, शाहजहांपुर, हरदोई के लिए शाम सात बजे के बाद बसें नहीं हैं। लिहाजा यात्री डग्गामार से यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि सर्दी अधिक है। रास्ते में यात्री नहीं मिलते। लिहाजा निगम ने 20 यात्री का लक्ष्य दिया है। हर रोज यात्री न होने पर बसें निरस्त करनी पड़ रही हैं।