फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bus service started with three pessenger

तीन सवारी लेकर आगरा गई पहली रोडवेज बस

Mon, 01 Jun 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
bus service started with three pessenger
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ने से पहले यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फोटो- 5
विज्ञापन

अनलॉक-1 : तीन सवारी लेकर आगरा गई बस
सबहेड
दिल्ली के लालकुआं, लखनऊ, आगरा, बदायूं, हरदोई, कानपुर को चलीं 12 रोडवेज बसें
क्रासर
हर यात्री की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, हाथों को कराया गया सैनिटाइज
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश के बाद अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार से रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई। पहली बस आगरा के लिए तीन सवारियों को लेकर रवाना हुई। इसके बाद लखनऊ की बस में भी तीन ही यात्री गए। आगरा, बदायूं, हरदोई, इटावा, शाहजहांपुर, बरेली, कानपुर और दिल्ली रूट की बसें लालकुआं तक के लिए रवाना की गईं। कुल 12 बसों को विभिन्न रूटों के लिए भेजा गया। हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराया गया।
निगम के निर्देश थे कि सुबह आठ बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, मगर पहली बस सुबह पौने दस बजे आगरा को रवाना हो सकी। इसमें चालक संजय गुप्ता, परिचालक विश्राम सिंह की ड्यूटी थी। पूछताछ प्रभारी शिवप्रकाश दुबे ने चालक, परिचालक और मोहम्मदाबाद, बेवर की तीन सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। कर्मचारी संजू कुमार ने सभी का नाम अंकित कर रजिस्टर पर तापमान दर्ज किया। इसके बाद बस रवाना हुई। दूसरी बस लखनऊ के लिए चालक जयनरायन त्रिवेदी और परिचालक राजीव बाजपेई लेकर गए। इसमें तीन यात्री और एक कर्मचारी सवार हुआ। परिचालकों ने सभी यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज कराकर ही बस में प्रवेश दिया।
विज्ञापन

शाम तक बस स्टैंड से दिल्ली रूट के लालकुआं तक और आगरा, बदायूं, हरदोई, इटावा, शाहजहांपुर, बरेली, लखनऊ के लिए 12 बसों को रवाना किया गया। पहले दिन यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। हालांकि बसों के संचालन की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पूछताछ कक्ष में पहुंचे। इससे दो-चार दिन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरीकेडिंग कर दो भागों में बांटा रोडवेज परिसर
किसी भी यात्री को बिना थर्मल स्क्रीनिंग के बस में प्रवेश नहीं मिलेगा। व्यवस्था चाकचौबंद करने को बस स्टैंड परिसर को दो भागों में बांटा गया है। इटावा, मैनपुरी, आगरा, कानपुर आदि रूटों की बसें पूर्व दिशा से रवाना होंगी, जबकि दिल्ली, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, लखनऊ आदि रूटों की पश्चिम दिशा से। यात्री लाइन से बरामदे में प्रवेश करेंगे। दोनों तरफ थर्मल स्क्रीनिंग होगी और तापमान अंकित होगा। इसके बाद बस तक जाएंगे। वहां परिचालक हाथों को सैनिटाइज करवाएगा। इसके बाद ही बस में यात्री बैठ सकेंगे।
अब घर तक पहुंचने की बंधी उम्मीद
फोटो- 6 किशन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के किशन महोबा में होटल पर काम करते थे। वह जैसे-तैसे इटावा पहुंचे और वहां से रविवार शाम रोडवेज बस स्टैंड पर। रात भर यहीं रुके। बोले, बरेली की बस से वहां पहुंच जाएंगे। वहां से घर पहुंचने की उम्मीद बंधी है।
फोटो- 7 संदीप सोनकर
भोलेपुर के संदीप सोनकर के रिश्तेदारों के यहां कानपुर गमी हो गई। बोले, सोमवार से ही बसों का संचालन हुआ, तो वह कानपुर जा रहे हैं।
फोटो- 8 गंगा प्रसाद तिवारी
शाहजहांपुर के महमदपुर के गंगा प्रसाद तिवारी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। बोले, सोमवार से बसें चलीं, तो छुट्टी करवा ली। अब घर पहुंच जाऊंगा।
फोटो- 9 पुष्पा देवी
छिबरामऊ के शिवाजी मोहल्ला की पुष्पा देवी हृदयरोग से पीड़ित हैं। शाहजहांपुर इलाज चल रहा। सुबह से रोडवेज बस स्टैंड पर अकेली बैठी थीं। पूछने पर रोने लगीं। बोलीं, पता नहीं बस मिलेगी या नहीं। दवाई लेना बहुत जरूरी है। बस आई, तो खुश होकर उस पर सवार होकर चली गईं।

‘पहले दिन यात्री बेहद कम रहे। व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। बिना थर्मल स्क्रीनिंग के कोई यात्री बस में नहीं बैठेगा। बस स्टाफ से लेकर हर यात्री तक को मास्क अनिवार्य है। लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई तय है। दिल्ली जाने वाली बसें लालकुआं तक ही जाएंगी।’-अंकुर विकास, एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed