फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus and rail traffic also affected along with life

Farrukhabad News: पारा लुढ़का, दोपहर में हटी कोहरे की चादर

Tue, 20 Dec 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bus and rail traffic also affected along with life
सुबह आठ बजे छाए घने कोहरे के दौरान फतेहगढ़ में कलक्ट्रेट के पास से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद/कायमगंज। भोर से घने कोहरे ने सर्दी के तेवर और तल्ख कर दिए। सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में कोहरा कम हुआ तो धूप से कुछ घंटे की राहत मिली। कोहरे से एक ओर बस और रेल यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, गेंहूं के फसलों के लिए कोहरा फायदमंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घना कोहरा होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। चालक अपने वाहनों की हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर गुजर रहे थे। सुबह के समय जब बच्चे स्कूल के लिए निकले तो उन्हें भी कोहरे का सामना करना पड़ा। सर्दी से बचने के लिए बच्चे सिर झुकाकर साइकिल से जाते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोहरे की चादर हटनी शुरू हुई। 12 बजे धूप खिलने से लोगों को कुछ घंटे की राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे खेतों में पौधों की संख्या बढ़ जाएगी। हालांकि किसानों ने धूप कम होने से आलू की फसल में झुलसा रोधक दवा डालनी शुरू कर दी है। जिन फसलों में फूल आ रहा है, उसे भी कुछ दिन बाद नुकसान होना तय माना जा रहा है।
फर्रुखाबाद। कोहरे का बुरा असर रोडवेज बसों और ट्रेनों पर पड़ने लगा है। लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। भागलपुर से गांधीधाम जा रही ट्रेन 11 घंटे लेट पहुंची। दिल्ली से आने वाली बसें भी तीन-तीन घंटे देरी से पहुंचीं। औसत आय भी घट रही है।
इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने करीब डेढ़ माह पूर्व बसों मे ऑलवेदर लाइटें लगाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कोहरा शुरू होने पर भी बसों में लाइटें नहीं लगाई जा सकीं। इसी का नतीजा है कि कोहरे की वजह से दिल्ली से बसें तीन-तीन घंटे देरी से यहां पहुंची। दोपहर दो बजे तक दिल्ली के लिए लिए आठ बसें ही रवाना हो सकीं। सामान्य दिनों में 12 बसें चली जाती थीं।

बसों में यात्रियों की संख्या घटने से औसत 13.37 लाख रुपये से नीचे आमदनी चली गई। इसका असर बुधवार को और अधिक पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, भागलपुर से गांधीधाम जा रही साप्ताहिक ट्रेन 11 घंटा देरी से पहुंची। यह ट्रेन बुधवार सुबह सवा चार बजे पहुंचनी थी, जबकि शाम सवा तीन बजे गांधीधाम की ओर रवाना हुई। हरदोई, शाहजहांपुर आदि जिलों से आए यात्री स्टेशन पर परेशान रहे। इसी तरह भिवानी से कानपुर सेंट्रल जा रही कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 7.20 बजे के बजाय एक घंटे बाद 8.19 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed