फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Burning sensation in eyes and cough due to leakage in oxygen plant at midnight

Farrukhabad News: आधी रात को ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज से आंखों में जलन व खांसी

Sun, 26 Nov 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Burning sensation in eyes and cough due to leakage in oxygen plant at midnight
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार मध्य रात लीकेज हो गया। इससे निकली गैस से इमरजेंसी में ड्यूटी पर स्टाफ और मरीज परेशान हो गए। पीकू वार्ड के स्टाफ को बुलाकर मुख्य पैनल को बंद किया गया। इसके बाद लोगों को आराम मिल सका। संबंधित स्टाफ ने इसकी जानकारी सीएमएस को दी। हालांकि सीएमएस जानकारी से ही इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक मुख्य पैनल के पास लगे वॉल से लीकेज हो गया। जब गैस अधिक तेज निकली, तो हवा के साथ इमरजेंसी तक पहुंच गई। इससे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स समेत अन्य स्टाफ और मरीज, तीमारदार खांसने लगे। आंखों में जलन से आंसू निकलने लगे। इसकी जानकारी पर स्टाफ ने पीकू के कर्मचारी से प्लांट का मुख्य बॉल बंद करवा दिया। इसके बाद आराम मिल सका। प्लांट रविवार दोपहर दो बजे तक बंद रहा। संबंधित स्टाफ ने सीएमएस को फोन से जानकारी दी। रविवार दोपहर दो बजे के बाद सीएमएस के निर्देश पर सप्लाई चालू की गई। मगर प्लांट से लगातार लीकेज होती रही। सीएमएस डॉ.राजकुमार गुप्त ने बताया कि उन्हें किसी ने जानकारी नहीं दी है। यदि ऐसा है, तो वह इसे दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed