फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Burn 55 pipes of gas due to fire in store

स्टोर में आग लगने से गैस के 55 पाइप जल़े

Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Burn 55 pipes of gas due to fire in store
स्टोर में आग लगने से गैस के 55 पाइप जल़े
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर में डाली जा रही नेचुरल गैस की पाइपलाइन के स्टोर में आग लगने से 55 पाइप जल गए। इससे करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कार्यदायी संस्था ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम घर-घर पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछा रही है। कंपनी ने यह काम अल्मोजर गैस पेट्रोलियम सर्विस को दिया है। कार्यदायी संस्था ने बाग लकूला के पास एक स्टोर में पाइप समेत अन्य सामान रखा है। इस स्टोर में गुरुवार देर रात आग लग गई।
विज्ञापन

इसमें स्टोर में रखे 55 पाइप जल गए। सुबह में ठेकेदार राजेश मिश्रा को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी को सूचना दी। कंपनी से तकनीकी टीम ने पहुंचकर पाइप की जांच की। कंपनी ने पाइपों को अनुपयोगी होने की रिपोर्ट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार राजेश मिश्रा ने शहर कोतवाली में तहरीर दे दी है। कहा कि 55 पाइपों की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। इन पाइपों पर काफी महंगी प्लास्टिक की कोटिंग होती है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed