{"_id":"6952d6d572f876c52e08d379","slug":"burglary-at-two-houses-after-breaking-locks-shots-fired-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135001-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो घरों के ताले तोड़कर चोरी, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो घरों के ताले तोड़कर चोरी, फायरिंग
Tue, 30 Dec 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 4 गांव पसियापुर में लख्मीचंद के घर में चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। जागरूक पाठक
फोटो- 4 गांव पसियापुर में लख्मीचंद के घर में चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। स्रोतः जागरूक पाठक
- पुलिस ने पहुंचकर की छानबीन, फायरिंग से किया इन्कार
- दोनों ही परिवार गैर प्रांत में रहकर करते हैं प्राइवेट नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर में रविवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर सामान पार कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर ग्रामीणों के घरों से निकलने पर चोर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना के बाद से गांव में दहशत में हैं।
गांव पसियापुर निवासी लख्मीचंद अपने परिवार सहित हिमाचल प्रदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। इससे उनके घर में ताला लगा है। इसी तरह गांव के जिलेदार भी परिवार सहित चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार रात को चोर मुख्य दरवाजों के ताले तोड़कर दोनों घरों में प्रवेश कर गए। वहां से उन्होंने घरेलू सामान आदि चोरी कर लिया।
इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग निकलकर सड़क पर आ गए। बदमाशों ने अपने को घिरा देखकर तमंचे से फायर कर दिया। इससे ग्रामीण पीछे हट गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पर कोई चोर पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान नरसिंह ने बताया कि घटना की सूचना दोनों परिवारों को दे दी गई है। चोरी में कितना सामान गया है, इसकी सही जानकारी परिजन के गांव पहुंचने के बाद ही हो सकेगी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि सूचना पर वह तत्काल पहुंचे थे लेकिन कोई भी चोर नहीं मिला। एक सिलिंडर, पानी गर्म करने वाली राॅड और एक टॉर्च दरवाजे के पास पड़ी मिली है। बंद घर में सामान ज्यादा नहीं था। फायरिंग होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।