फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bunch cables burning, wires breaking, transformers burning

जल रहा बंच केबल, टूट रहे तार, फुंक रहे ट्रांसफार्मर

Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bunch cables burning, wires breaking, transformers burning
भोलेपुर बेवर रोड स्थित वर्कशॉप में रखे ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने से शहर में जर्जर बंच केबल लोड नहीं ले पा रहे हैं। गांवों में 11 केवी के तार टूटकर गिर रहे हैं। लाइन में बार-बार फाल्ट होने से हर रोज सात-आठ ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। अप्रैल में 174 ट्रांसफार्मर फुुंके तो मई में यह संख्या 230 पहुंच गई। इससे शहर से गांव तक बिजली संकट गहरा गया है। बिजली विभाग के भंडार गृह में बंच केबल और अन्य सामग्री न होने से व्यवस्था दुरुस्त करने में कर्मचारी हांफ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बिजली चोरी रोकने और बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए करीब 10 साल पहले बंच केबल डाले गए थे। लोड बढ़ने और उम्र पूरी होने से बंच केबल जर्जर हो गए हैं। इससे आए दिन फाल्ट होने से जगह-जगह जोड़ लग गए हैं। गांवों में 11 केवी के तार भी जर्जर होकर झूल रहे हैं। इन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया। भीषण गर्मी में जर्जर बंच केबल रोजाना कहीं न कहीं जल रहे हैं। इसका असर पड़ने से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
विज्ञापन

गांवों में मक्का की फसल की सिंचाई के लिए बिजली की मांग अधिक होने से ओवरलोड ट्रांसफार्मर दगा रहे हैं। अप्रैल में कायमगंज डिवीजन क्षेत्र में 57, ग्रामीण खंड क्षेत्र में 105 और शहरी क्षेत्र में 12 ट्रांसफार्मर फुंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में इनकी संख्या में इजाफा हुआ। कायमगंज में 70, ग्रामीण खंड क्षेत्र में 136 और शहरी क्षेत्र में अप्रैल से दोगुने यानी 24 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इससे शहर से लेकर गांव तक के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
बंच केबल न पड़ने से विभाग को लाखों का नुकसान
पुराने बंच केबल के स्थान पर नया केबल न डलवाने से ट्रांसफार्मरों के फुंकने में इजाफा होने से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। फुंके ट्रांसफार्मरों को विभागीय वर्कशॉप में दोबारा से तैयार कराया जाता है।
10 केवीए के एक ट्रांसफार्मर को रिपेयर कराने में 8,200, 16 केवीए पर 13,000, 25 केवीए पर 15,400, 63 केवीए पर 23,800 रुपये, 100 केवीए पर 30,800, 250 केवीए पर 50,600 और 400 केवीए पर 72,000 रुपये के हिसाब से विभाग को खर्च करना पड़ रहा है।

10 किलोमीटर बंच केबल और ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। कुछ ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि हुई है। केबल अभी तक नहीं मिला है, दोबारा मांगपत्र भेजा गया है। -एसके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed