फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bully shot at shopkeeper, Gambhir

दुकानदार को दबंगों ने मारी गोली, गंभीर

Thu, 26 Nov 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bully shot at shopkeeper, Gambhir
लोहिया अस्पताल में गोली से घायल अनमोल से जानकारी करते सीओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के बीचो-बीच गुरुवार रात एक परचून दुकानदार को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ ने अस्पताल में जानकारी हासिल की। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए दबिश दी। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी अजय प्रताप को महिलाओं ने घेर लिया। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सेनापति निवासी रामजी तिवारी के पुत्र अनमोल तिवारी (18) की नाला मछरट्टा नुक्कड़ पर परचून की दुकान है। वह कुछ दिनों से दुकान बंद कर जेवरात की कारीगरी कर रहा है।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे वह दुकान से कुछ दूरी पर मोहल्ला कटरा बू अली खां में गया था, वहीं कुछ दबंगों ने उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली हाथ और दूसरी पेट में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर लोग भागे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे दरोगा शिवशंकर तिवारी अनमोल के दोस्त हरभगत की मदद से घायल को लोहिया ले गए।
सूचना मिलते ही सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम पहुंचे। उन्होंने बातचीत की, मगर अनमोल कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। हालांकि इससे पहले दरोगा शिवशंकर तिवारी को उसने गोली मारने वालों के नाम बता दिए थे।
इसी के चलते कोतवाली पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वालों के घरों में दबिश दी। एक घर में पुलिस घुसी, तो महिलाओं ने विरोध कर दिया।
हालांकि घटना में शामिल एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी अजय प्रताप ने एक घर में तलाशी लेनी चाही, तो महिलाओं ने घुसने नहीं दिया।
कई महिलाओं ने घेराव कर लिया। पकड़े गए युवक के परिवार की महिलाएं घर में ताला डालकर कोतवाली पहुंच गईं। देर रात तक पुलिस धरपकड़ अभियान चलाती रही।
मोहल्ला कटरा बू अली खां में घटनास्थल के पास एक चबूतरा है। वहां महिलाओं ने पुलिस को शराब के खाली गिलास पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने भी मौके का निरीक्षण किया। तो वहां खाली गिलास पड़े मिले।

‘युवक को गोली मारी गई है। घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच चल रही है। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।’ -अजय प्रताप, एएसपी, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed