{"_id":"570e8b7c4f1c1bba5d4a6b2d","slug":"bullion-markets-reopened-descended-buyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार खुलते ही उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार खुलते ही उमड़े खरीदार
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सराफा दुकान में खरीददारी करने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 41 दिन तक सराफा बाजार बंदी के बाद 42वें दिन सराफा बाजार खुलते ही सोने व हीरे के आभूषण खरीदने के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जमकर खरीददारी की। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 3 मार्च से बाजार बंदी हड़ताल चल रही थी। सहालग के दौरान और होली पर हड़ताल से सराफा कारोबारियों को खासा नुकसान हुआ था। कारीगरों के आगे भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
तमाम प्रयासों के बावजूद केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस लेने का अपना निर्णय नहीं बदला। इसको लेकर सराफा कारोबारियों में रोष और बढ़ गया। लेकिन आपसी सहमति के बाद बुधवार को सराफा कारोबारियों ने निर्णय लिया कि अब फिर सहालग शुरू हो गई है। इसलिए बाजार खोल लिया जाए। 26 अप्रैल के बाद प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए अगर जरूरत पड़ी तो फिर बाजार बंदी की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को नेहरू रोड, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, सेठ गली, होरीलाल मार्केट, रेलवे रोड, चूड़ी वाली गली और कोतवाली रोड फतेहगढ़ आदि बाजारों में स्थित सराफा की दुकानें खुल गईं। वहीं कटरा डौरूनाथ में कई दिनों से काम बंद किए सराफा कारीगर भी काम में लगे दिखाई दिए। बाजार खुलने से सराफा दुकानों पर आभूषण खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन