फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullion market will open today after 41-day strike

41 दिन हड़ताल के बाद आज खुलेगा सराफा बाजार

Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bullion market will open today after 41-day strike
नेहरु रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान विचार-विमर्श करते सराफा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
41 दिन की हड़ताल के बाद आखिरकार स्थानीय स्तर पर सराफा कारोबारियों ने 13 अप्रैल से सराफा बाजार खोलने की घोषणा कर दी है। कारोबारियों ने कहा कि 26 अप्रैल को प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले में 3 मार्च से सराफा बाजार बंदी चल रही थी। हालांकि सराफा बाजार बंदी फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में ही सफल रही। कसबों में बाजार बंदी पूरी तरह से फ्लाप रही।
विज्ञापन


बाजार बंदी से सराफा कारोबारी और कारीगर परेशान थे। कारोबारियों के काफी प्रदर्शन के बावजूद बीते दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ तौर से कहा था कि एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाएगी। हां सराफा कारोबारियों की अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बाजार बंदी को लेकर प्रांतीय नेतृत्व से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले। लेकिन सराफा कारोबारियों और कारीगरों की समस्याओं को देखते हुए मंगलवार को श्री सराफा कमेटी के बैनर तले नेहरु रोड पर धरना-स्थल के दौरान आपसी विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल से बाजार खोला जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने घोषणा करते हुए कहा कि 13 अप्रैल को सराफा बाजार खोला जाए। हालांकि नगर अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने कहा कि 13 अप्रैल से सराफा बाजार तो खुलेगा लेकिन 26 अप्रैल को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अगर प्रांतीय नेतृत्व बाजार बंदी की बात कहता है तो फिर से सराफा बाजार बंदी की जाएगी। इस अवसर पर इस अवसर पर कुमारचंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, विमल वर्मा, अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर वर्मा, लल्ला रस्तोगी, रिंकू रस्तोगी, किशन पंजाबी, अमित वर्मा, संजय वर्मा, अनिल रस्तोगी, रानू वर्मा, राहुल वर्मा, अशोक गुप्ता, विनोद वर्मा, कृपाशंकर वर्मा, दीपक वर्मा, उत्तम वर्मा और गोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed